You are currently viewing HPCL की आम जनता से बड़ी अपील, गैस सिलेंडर पर दी बेहद आवश्यक जानकारी

HPCL की आम जनता से बड़ी अपील, गैस सिलेंडर पर दी बेहद आवश्यक जानकारी

  • HPCL ने दोहराया कि कंपनी देशभर में उपभोक्ताओं की वास्तविक LPG जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी तरह की कमी की स्थिति नहीं है।

Hindustan Petroleum Corpo. Ltd (HPCL) ने देशभर में घरेलू एलपीजी आपूर्ति को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। कंपनी ने कहा है कि घरेलू LPG सप्लाई पूरी तरह स्थिर है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

HPCL के अनुसार, कंपनी की टीमें राउंड-द-क्लॉक काम कर रही हैं ताकि HP गैस सिलेंडर की लगातार उपलब्धता और डोरस्टेप डिलीवरी सुनिश्चित की जा सके। कंपनी का कहना है कि हर घर तक बिना किसी बाधा के गैस पहुंचाने के लिए पूरी सप्लाई चेन एक्टिव है।

पैनिक बुकिंग से बचने की अपील

कंपनी ने उपभोक्ताओं से खास अपील की है कि वे पैनिक बुकिंग न करें। HPCL ने कहा कि उपभोक्ता अपनी पिछली डिलीवरी के कम से कम 25 दिन बाद ही रिफिल बुक करें। ताकि सभी उपभोक्ताओं तक समान रूप से गैस की आपूर्ति हो सके।

आसान बुकिंग के कई विकल्प

HPCL ने LPG सिलेंडर बुकिंग के लिए कई डिजिटल और आसान माध्यम उपलब्ध कराए हैं:

  • WhatsApp: 92222 01122 पर “Hi” भेजकर
  • HP Pay ऐप: ऐप डाउनलोड कर “Book a Cylinder” विकल्प से
  • मिस्ड कॉल: 94936 02222 पर
  • IVRS कॉल: 88888 23456 पर कॉल करके

हर घर तक सप्लाई का लक्ष्य

HPCL ने दोहराया कि कंपनी देशभर में उपभोक्ताओं की वास्तविक LPG जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी तरह की कमी की स्थिति नहीं है। कुल मिलाकर, HPCL का यह बयान उपभोक्ताओं को भरोसा दिलाने और बाजार में अनावश्यक घबराहट को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।