रायपुर। उरला औद्योगिक क्षेत्र स्थित माहेश्वरी मार्केटिंग फैक्ट्री में गुरुवार रात भीषण आग लग गई। करीब एक घंटे से आग लगी होने की जानकारी सामने आई है।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड आग बुझाने और पुलिस की टीम रेस्क्यू में जुटी है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
फैक्ट्री में पानी की टंकियों समेत प्लास्टिक के अन्य सामान बनाए जाते हैं। आग धीरे-धीरे आसपास के इलाके में फैल रही है। इससे आसपास रहने वाले लोगों में दहशत है। फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने का प्रयास करती रही।