You are currently viewing आज रविवार सभी बैंकों की सामान्य सेवाएं रहेगी जारी

आज रविवार सभी बैंकों की सामान्य सेवाएं रहेगी जारी

रायपुर। सोमवार 28 सितंबर से 30 सितंबर तक बैंक कर्मियों की हड़ताल रहेगी। इस दौरान सभी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। हालांकि, रविवार को सभी बैंक आम दिनों की तरह खुले रहेंगे और कामकाज होगा।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के डीजीएम आलोक रंजन ने बताया कि आरबीआई ने हड़ताल को देखते हुए रविवार को बैंकिंग सेवाएं जारी रखने का निर्देश दिया है। इसलिए इस दिन बैंक से जुड़े सभी काम सामान्य रूप से किए जा सकेंगे।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने 28 सितंबर से 30 सितंबर तक हड़ताल की घोषणा की है। बैंक उपभोक्ताओं से कहा गया है कि वे अपने बैंक से जुड़े काम जल्द से जल्द पूरे कर लें। बैंक प्रबंधन का कहना है कि हड़ताल के दौरान जरूरी बैंकिंग सेवाएं देने की पूरी कोशिश की जा रही है। फिर भी ग्राहकों से अपील की गई है कि वे हड़ताल से पहले ये काम कर लें:

हड़ताल की तारीखों से पहले ही सभी जरूरी बैंकिंग लेनदेन पूरे कर लें।

  • नकदी के लिए एटीएम या एडीडब्ल्यूएम का इस्तेमाल करें।
  • ग्राहक सेवा केंद्र का उपयोग करें।
  • बैंकिंग जरूरतों के लिए इंटरनेट बैंकिंग, योनो, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और दूसरे डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करें।

बैंकर्स क्लब, बिलासपुर के समन्वयक ललित अग्रवाल ने बताया कि बैंक शाखाएं बंद होने पर भी इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम जैसी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से मिलती रहेंगी।