You are currently viewing 50% टैक्स छूट के साथ राडा ऑटो एक्सपो–2026, मुख्यमंत्री साय करेंगे शुभारंभ

50% टैक्स छूट के साथ राडा ऑटो एक्सपो–2026, मुख्यमंत्री साय करेंगे शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के ऑटोमोबाइल क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘राडा ऑटो एक्सपो–2026’ का भव्य शुभारंभ करेंगे। इस बहुप्रतीक्षित एक्सपो में देश-विदेश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों की नवीनतम कारें और दोपहिया वाहन एक ही परिसर में प्रदर्शित किए जाएंगे। एक्सपो की विशेषता यह रहेगी कि ग्राहकों को त्वरित इंश्योरेंस की सुविधा भी स्थल पर ही उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वाहन खरीद प्रक्रिया और अधिक सरल व सुविधाजनक बनेगी।

ग्राहकों को अतिरिक्त बचत का बड़ा लाभ
राडा ऑटो एक्सपो–2026 में वाहन खरीदने वाले ग्राहकों से एचएसआरपी (HSRP) नंबर प्लेट के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा दी जा रही 50 प्रतिशत टैक्स छूट और डीलर्स के विशेष ऑफर्स के चलते ग्राहकों को लाखों रुपये तक की सीधी बचत होने की संभावना है।

राडा परिवार ने प्रदेशवासियों से इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा है कि यह एक्सपो न केवल वाहन खरीद का अवसर है, बल्कि आधुनिक तकनीक, बेहतरीन ऑफर्स और पारिवारिक सुविधा का अनूठा संगम भी है। उन्होंने सभी नागरिकों को सपरिवार पधारकर अपनी पसंद की नई गाड़ी चुनने के लिए सादर आमंत्रित किया है।

राडा के अध्यक्ष श्री रविंद्र भसीन और वरिष्ठ पदाधिकारियों अमर पारवानी, मनीष राज सिंघानिया, अनिल अग्रवाल, कैलाश खेमानी, जयेश पिथालिया, शशांक शाह, विवेक गर्ग, विवेक अग्रवाल और मुकेश सिंघानिया ने इस निर्णय के लिए राज्य सरकार के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है।