You are currently viewing आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आज न्यायधानी बिलासपुर में

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आज न्यायधानी बिलासपुर में

रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत एक दिवसीय दौरे पर बिलासपुर आ रहे हैं। इस दौरान वे वरिष्ठ स्वयंसेवक काशीनाथ गोरे की स्मृति में आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मोहन भागवत दोपहर 3:55 बजे ट्रेन से बिलासपुर पहुंचेंगे। शाम 6:30 बजे उनका मुख्य कार्यक्रम सिम्स में होगा, जहां पुस्तक का विमोचन किया जाएगा। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी मौजूद रहेंगे। वहीं इस मौके पर मध्यक्षेत्र संघचालक डॉ पूर्णेंदु सक्सेना और विभाग संघचालक सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।