You are currently viewing सिंधी काउंसिल का एमएमआई हॉस्पिटल रायपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 1505 ने कराया उपचार­

सिंधी काउंसिल का एमएमआई हॉस्पिटल रायपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 1505 ने कराया उपचार­

इस अवसर पर श्री देव ने कहा कि मानव कल्याण के कार्यों में समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए सजग रहना आवश्यक है और समय-समय पर आयोजित होने वाले नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों से जुड़कर स्वास्थ्य जांच अवश्य करानी चाहिए। स्वस्थ समाज ही विकसित भारत के संकल्प को साकार कर सकता है, इसलिए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

कार्यक्रम में भाजपा विधायक सुनील सोनी ने समाज की इस पहल को अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों का लाभ अधिक से अधिक लोगों को उठाना चाहिए तथा भविष्य में भी इसी प्रकार व्यापक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने चाहिए। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। संत युधिष्ठिर लाल की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष आध्यात्मिक आयाम प्रदान किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री अमित साहू, सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष ललित जैसिंघानी, मुखी महेश दरयानी, कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, जीतू लोहाना, काजल सचदेव, लक्ष्मी बजाज, डॉ. एन.डी. गजवानी, सुनील कुकरेजा, विक्की लोहाना, धनेश मटलानी, रितेश वाधवा, किशोर आहूजा, पार्षद अमर गिदवानी, पार्षद सचिन मेघानी, पार्षद डॉ. अनामिका सिंह सहित समाज के सदस्य, चिकित्सक और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।