You are currently viewing “स्वस्थ छत्तीसगढ़ – सशक्त छत्तीसगढ़” संकल्प के साथ भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा मुख्यमंत्री श्री साय के जन्मदिवस पर देवेंद्र नगर, रायपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

“स्वस्थ छत्तीसगढ़ – सशक्त छत्तीसगढ़” संकल्प के साथ भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा मुख्यमंत्री श्री साय के जन्मदिवस पर देवेंद्र नगर, रायपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी – चिकित्सा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में “सशक्त एवं स्वस्थ छत्तीसगढ़” के संकल्प के साथ लाल चौक, देवेंद्र नगर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के आयोजनकर्ता डॉ. वेदप्रकाश देवांगन ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में सैकड़ों मरीजों ने अपने स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच कराई। शिविर के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण, ब्लड प्रेशर, शुगर जांच सहित आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया तथा जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के जन्मदिवस पर केक काटकर उनके स्वस्थ एवं सशक्त छत्तीसगढ़ के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। आयोजकों ने कहा कि प्रदेश को स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए चिकित्सा प्रकोष्ठ की पूरी टीम प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मुख्य रूप से रायपुर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रमेश ठाकुर जी, रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री उज्जवल दीपक, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी, भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक श्री नरेंद्र देवांगन, नगर निगम रायपुर की पार्षद श्रीमती कृतिका जैन, डॉ. लक्ष्मीनारायण देवांगन (सक्रिय सदस्य भाजपा), श्रीमती फूलमणि सोनवानी (सोशल मीडिया प्रभारी, महिला मोर्चा, रायपुर शहर) सहित मोर हॉस्पिटल की स्वास्थ्य टीम के सदस्य — रवि देवांगन (संचालक, मोर हॉस्पिटल), डॉ. सूरज सिंह, जसविंदर सिंह, डॉ. पेमिस, कुलदीप, विद्या, दुर्गावती, देवदास, गोकुल एवं अन्य उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से नागरिकों में स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश देते हुए “स्वस्थ छत्तीसगढ़ – सशक्त छत्तीसगढ़” के लक्ष्य को साकार करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।