You are currently viewing सिलतरा के एक निजी इस्पात संयंत्र हादसे में 6 मजदूरों की मौत, अनेक घायल

सिलतरा के एक निजी इस्पात संयंत्र हादसे में 6 मजदूरों की मौत, अनेक घायल

रायपुर।  सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में आज दोपहर को निर्माणाधीन कारखाने में हुए एक बड़ी दुर्घटना में 6 मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा 12 मजदूर मलबे में दबे हुए है जिन्हें रेस्क्यू कर बाहर निकाला जा रहा है। घायल मजदूरों को देवेंद्र नगर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां दो मजदूरों की हालत नाजूक बताई जा रही है।

निजी इस्पात संयंत्र हादसे में 6 मजदूरों की मौत, अनेक घायल

अभी तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार यह निर्माणाधीन संयंत्र गोदावरी इस्पात का बताया जा रहा है। यहां पर प्लांट एक्सटेंशन का काम चल रहा है। प्लेट्स बनाने वाली यूनिट में इस हादसे की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि यह हादसा झिल्ली के गिरने से हुआ है, उस समय वहां पर बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे। 6 मजदूरों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, शेष मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए  अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उनकी हालत नाजूक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी और जिला प्रशासन की टीम तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गई है। हालांकि अधिकारिक तौर पर कितने मजदूरों के मारे जाने और घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है।