रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सोलंकी एवं कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को बताया कि आईएमए द्वारा सिकलसेल के हाईरिस्क वाले मरीजों के चिन्हांकन, आदिवासी समुदाय में हृदय एवं लीवर से संबंधित बीमारियों पर शोध एवं उचित इलाज की योजना बनाई गई है। इसके लिए आईएमए आवश्यक चिकित्सा संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा। राज्यपाल श्री डेका ने उनकी योजना की सराहना की और कहा कि वे इन कार्यों के लिए हर संभव मदद करेंगे। रायपुर में प्रस्तावित आईएमए टॉवर के भूमिपूजन कार्यक्रम में आईएमए के अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यपाल को आमंत्रित भी किया। इस अवसर पर आईएमए के पदाधिकारी डॉ. संजीव श्रीवास्तव, डॉ. सुरेंद्र शुक्ला व डॉ. केतन शाह भी उपस्थित थे।
आईएमए छग के नवनियुक्त कार्यकारिणी ने राज्यपाल श्री रमेन डेका से सौजन्य भेंट की
Read more articles
You Might Also Like
गोल्ड ब्रिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय की टीम का छापा, कार्रवाई जारी
जगदगुरू रामानंदाचार्य श्री स्वामी नरेंद्राचार्य जी का एक दिवसीय प्रवचन 14 अगस्त को निरंजन धर्मशाला रायपुर में