You are currently viewing सीएम के आश्वासन से खत्म हुआ सिलतरा का आंदोलन, परिवहन संघ ने वापस लिया धरना

सीएम के आश्वासन से खत्म हुआ सिलतरा का आंदोलन, परिवहन संघ ने वापस लिया धरना

रायपुर। सिलतरा से अंबेडकर चौक तक गूंजेगी हक की आवाज का मिशन सफल रहा छत्तीसगढ़ औद्योगिक परिवहन संघ सिलतरा द्वारा अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर शुरू किया गया अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को समाप्त हो गया। मुख्यमंत्री से हुई सकारात्मक चर्चा और आश्वासन के बाद संघ ने अपना आंदोलन वापस लेने का निर्णय लिया। संघ के पदाधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से भरोसा दिलाया कि परिवहन से जुड़ी सभी जायज मांगों पर गंभीरता से विचार कर उन्हें पूरा किया जाएगा। इसी आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

धरना के दौरान औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े प्रमुख संस्थानों ने भी संघ की मांगों के प्रति सहमति जताई थी, जिससे समाधान का रास्ता और मजबूत हुआ। संघ के अध्यक्ष बलविंदर सिंह उर्फ लक्की ने बताया कि सरकार के सकारात्मक रुख के चलते यह निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में मांगों पर अमल नहीं होता है तो पुनः रणनीति बनाई जाएगी।

इस बैठक को सफल बनाने में धरसींवा विधायक अनुज शर्मा की अहम भूमिका रही। उनकी अगुवाई में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। बैठक में लखविंदर सिंह, बृजेश मिश्रा, जितेंद्र दुबे, संजय शुक्ला, इंदरजीत सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।