अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए सरकार लगातार MSME (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) सेक्टर पर फोकस कर रही है। इसी कड़ी में फरवरी-मार्च 2026 के दौरान 92,000 करोड़ रुपए से अधिक की 5.27 लाख गारंटियों को मंजूरी दी गई है। फरवरी-मार्च के दौरान 20 लाख से अधिक एमएसएमई ने ‘उद्यम’ पोर्टल पर नया रजिस्ट्रेशन कराया। इससे देश में कुल रजिस्टर्ड उद्यमों की संख्या 8 करोड़ के पार पहुंच गई है, जो बढ़ती उद्यमशीलता गतिविधियों को दर्शाता है।
पोर्टल का उपयोग कैसे करें:
https://www.scsthub.in/content/udyam -registration-portal पर जाएं। इसके बाद Udyam Registration पर क्लिक करें।
स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं:
सरकार ने माइक्रो और स्मॉल एंटरप्राइजेज के लिए बिना गारंटी लोन की सीमा 10 ‘लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपए कर दी है। यह निर्णय खासतौर पर नए उद्यमियों, स्टार्टअप शुरू करने वालों और छोटे व्यापारियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। बिजनेस शुरू करना पहले से ज्यादा आसान हो गया है।
किन सेक्टर्स को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा?:
इस फैसले का असर कई इंडस्ट्रीज पर देखने को मिलेगा। मैन्युफैक्चरिंग (स्टील, सिरेमिक, टेक्सटाइल), फूड प्रोसेसिंग, फार्मा इंडस्ट्री और रिटेल और ट्रेड आदि। TReDS और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के कारण MSME सेक्टर अब ज्यादा प्रोफेशनल हो रहा है।