You are currently viewing दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में जीत के लिए दोनों पार्टियों का संघर्ष जारी, दोनों एक दूसरे के लिए भारी

दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में जीत के लिए दोनों पार्टियों का संघर्ष जारी, दोनों एक दूसरे के लिए भारी

रायपुर। दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में जीत के लिए जोड़-तोड़ कर रही भाजपा को इस बार अपने किला को बरकरार रखने की कड़ी चुनौती है। पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा के कुछ कार्यकर्ता उलझन में हैं। दरअसल, पार्टी के भीतर इस क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले कई दावेदार रहे हैं। ऐसे में कुछ कार्यकर्ताओं में जोश है और बाकी में उत्साह लाने की जरूरत महसूस की जा रही है।

भाजपा ने रायपुर में महापौर और सांसद रहे सुनील सोनी को टिकट दी है। उन्हें विधायक बनाने के लिए कड़ी मेहनत की जा रही है। भाजपा अपनी मजबूत नीति एवं बृजमोहन अपनी रायपुर की जनता को दिए गए सेवा को सोनी के रूप में बरकरार रखेंगे और जीत भाजपा की जीत जनता की के साथ सबका साथ सबका विकास के साथ डबल इंजन की सरकार में दक्षिण के प्रत्याशी सोनी की जीत की अपील की। जनता भी सोनी के पुराने कार्यकाल का मूल्यांकन कर रही है। इस बीच कांग्रेस सोनी के महापौर और सांसद कार्यकाल में शून्य काम बताते हुए इसे मुद्दा बनाते दिख रही है।

कांग्रेस का दावा है कि इस बार उनके प्रत्याशी आकाश शर्मा नए चेहरा होने के कारण दक्षिण का किला ढहाने में सफल होंगे। पिछली बार विधानसभा चुनाव 2023 में रायपुर के वर्तमान सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने 60 हजार से अधिक वोटों से कांग्रेस के प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास को हराया था। अब इस सीट पर 13 नवंबर को फिर मतदान होगा और 23 नवंबर को मतगणना होगी।

वोट के मार्जिन को लेकर भी भाजपा कर रही मशक्कत जैसे जैसे चुनाव प्रचार जोर पकड़ता जा रहा है, वैसे वैसे सियासी गुणा गणित भी भाजपा और कांग्रेस का बढ़ता जा रहा है। भाजपा की कोशिश है कि इस सीट पर जीत का सिलसिला बरकरार रहे, साथ ही जीत का रिकार्ड और बड़ा बने। ऐसे में कांग्रेस जीत के मार्जिन को कम करने की उम्मीद भी लगाए हुए हैं।