You are currently viewing मुख्यमत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने आज पीएम मोदी एवं अन्य दिग्गज नेताओं की उपस्थिति में पद की शपथ ली

मुख्यमत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने आज पीएम मोदी एवं अन्य दिग्गज नेताओं की उपस्थिति में पद की शपथ ली

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास अठावले, राज्यसभा सांसद जे.पी. नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा विशेष रूप से मौजूद थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव, विजय शर्मा ने ईश्वर के नाम से पद एवं गोपनीयता की शपथ हिन्दी में ली।

गांव के सरपंच के रूप में अपना राजनीतिक करियर शुरू करने वाले विष्णु देव साई 1999 से 2014 तक रायगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से सांसद रहे और लगातार चार लोकसभा चुनाव जीते। हालांकि, 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया गया। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 90 सीटों में से 54 सीटें हासिल की, जबकि कांग्रेस ने 35 सीटें जीती।मुख्यमत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने आज पीएम मोदी एवं अन्य दिग्गज नेताओं की उपस्थिति में पद की शपथ ली WhatsApp Image 2023 12 13 at 4.33.04 PM 768x512 1 मुख्यमत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने आज पीएम मोदी एवं अन्य दिग्गज नेताओं की उपस्थिति में पद की शपथ ली WhatsApp Image 2023 12 13 at 4.33.02 PM 768x512 1

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने इस मौके पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री के रूप में अरूण साव एवं विजय शर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व सांसद ओम माथुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने किया।