रायपुर। अनंत श्री विभूषित जगतगुरु रामानंदाचार्य श्री स्वामी नरेंद्रचार्य जी महाराज के मुखारविंद से एक दिवसीय प्रवचन दर्शन एवं समस्या मार्गदर्शन समारोह का आयोजन दिनांक 14 अगस्त 2024 को निरंजन धर्मशाला होटल बेबीलान इंटरनेशनल के बाजू व्ही आई पी रोड रायपुर में प्रातः 9:00 बजे से शाम के 5:00 बजे तक आयोजित है। इस समारोह में जगतगुरु श्री द्वारा छत्तीसगढ़ के दूर-दूर से आए हुए सभी भक्तों के समस्याओं का मार्गदर्शन करेंगे। मार्गदर्शन पर्ची दिनांक 14 अगस्त 2024 को कार्यक्रम स्थल पर प्रातः 7 बजे से 8 बजे के बीच वितरण किया जायेगा। समस्या मार्गदर्शन पूर्णतः निशुल्क है। वही इस दिव्य भव्य कार्यक्रम में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि बड़ी संख्या में भक्त पधारकर जगदगुरू श्री की अमृतमयी वाणी से प्रवचन और दर्शन का लाभ उठाएंगे वही भक्तों को यदि कोई समस्या का समाधान चाहते हैं तो निशुल्क मार्गदर्शन पर्ची प्राप्त कर मार्गदर्शन प्राप्त करने का यह सुनहरा अवसर मिलेगा।
जगदगुरू रामानंदाचार्य श्री स्वामी नरेंद्राचार्य जी का एक दिवसीय प्रवचन 14 अगस्त को निरंजन धर्मशाला रायपुर में
Read more articles
You Might Also Like
इंदौर इंफोलाईन का चार दिवसीय राष्ट्रीय स्टील पावर एवं इलेक्ट्रिक एक्सपो 19-22 जनवरी तक
आईसीएआई प्रतिनिधियों ने प्रदेश के वित्तमंत्री चौधरी से मिलकर छत्तीसगढ़ इंडस्ट्रीयल मीट का दिया प्रस्ताव