You are currently viewing मुख्यमंत्री जनदर्शन आज से फिर शुरू, समस्याओं का होगा तत्काल निवारण

मुख्यमंत्री जनदर्शन आज से फिर शुरू, समस्याओं का होगा तत्काल निवारण

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन कार्यक्रम के तहत आम नागरिकों से मुलाकात करेंगे। यह आयोजन सुबह से प्रारंभ होगा, जिसमें मुख्यमंत्री दोपहर 12 से 3 बजे तक लोगों की शिकायतें और सुझाव सुनेंगे। शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे ताकि समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जा सके।