लेफ्टिनेंट जनरल जिंदल को यह सम्मान सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा प्रशासन के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, दूरदर्शिता और विशिष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान डॉ. सेवांति लिमये, निदेशक – मेडिकल एवं प्रिसीजन ऑन्कोलॉजी, सर एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल द्वारा प्रदान किया गया।
सम्मान ग्रहण करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल जिंदल ने इस उपलब्धि को AIIMS रायपुर के समस्त चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि संस्थान की प्रगति सामूहिक समर्पण और टीमवर्क का परिणाम है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि AIIMS रायपुर न केवल गुणवत्तापूर्ण तृतीयक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है, बल्कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी एवं दूरस्थ अंचलों में शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों के मार्गदर्शन, प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। संस्थान की यह सक्रियता राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
इस राष्ट्रीय सम्मान ने AIIMS रायपुर की प्रतिष्ठा को और मजबूती प्रदान की है। यह उपलब्धि संस्थान की चिकित्सा उत्कृष्टता, जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है।