You are currently viewing फॉर्चून मेटलिक्स परिवार ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ किया वृक्षारोपण

फॉर्चून मेटलिक्स परिवार ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ किया वृक्षारोपण

बीरगांव। 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर औद्योगिक क्षेत्र धरसीवा में फॉर्च्यून मेटलिक्स लिमिटेड में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और परिसर में वृक्षारोपण किया। वही इस शपथ का नारा था की आइए, हम सब मिलकर पर्यावरण को हरा-भरा और सुरक्षित रखने की अपनी इस प्रतिबद्धता को कायम रखें। वही संस्थान द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व सीएसआर के तहत ग्राम पंचायत कापसदा में एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। जिसमें इस अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रकार के छायादार पौधे लगाए गए। इस पुनीत कार्य में फॉर्चून मेटलिक्स के सीईओ राजेश गौर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा कंपनी के समस्त कर्मचारियों ने उत्साहपूर्ण हिस्सा लिया।