- 12.3 इंच की दो स्क्रीन, जनरेटिव एआई वॉयस असिस्टेंट और 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन बने प्रमुख आकर्षण
रायपुर। शिवनाथ हुंडई रायपुर में हुंडई की नई कार बायॉन का लॉन्चिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिवनाथ हुंडई के एमडी द्वय रोहित काले, एमडी रश्मि काले, एवं उनके पुत्र कौस्तुभ काले, ग्रुप सेल्स हेड प्रशांत गोयल तथा हुंडई इंडिया के छत्तीसगढ़ टीएसएम इमरान खान विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कंपनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नई हुंडई बायॉन को आधुनिक तकनीक और कनेक्टिविटी सुविधाओं से लैस किया गया है। कार में जनरेटिव एआई आधारित वॉयस असिस्टेंट, 12.3 इंच की दो स्क्रीन तथा 70 से अधिक कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं। इन सुविधाओं का उद्देश्य वाहन में सफर के दौरान ड्राइविंग अनुभव को अधिक सुविधाजनक, स्मार्ट और तकनीक आधारित बनाना है।
बायॉन में इंजन और ट्रांसमिशन के विकल्प भी
नई बायॉन में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 115 पीएस की अधिकतम पावर और 144 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है। ग्राहकों को इसमें 6-स्पीड मैनुअल और आईवीटी (IVT) ट्रांसमिशन के विकल्प मिलेंगे। इंजन की क्षमता और ट्रांसमिशन के विकल्पों को ध्यान में रखते हुए यह कार आधुनिक सुविधाओं के साथ ड्राइविंग का बेहतर अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से पेश की गई है।
लॉन्चिंग के अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने नई कार की खूबियों और आधुनिक तकनीकी सुविधाओं की जानकारी ली। शिवनाथ हुंडई शोरूम में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्राहकों के लिए हुंडई के नए वाहन और उसकी तकनीकी विशेषताओं को प्रस्तुत किया गया।