You are currently viewing लघु उद्योग भारती का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन कल

लघु उद्योग भारती का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन कल

रायपुर। लघु उद्योग भारती छत्तीसगढ़ एवं उद्योग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 26 जुलाई 2025, शनिवार को रायपुर स्थित होटल सेलीब्रेशन, जेल रोड में प्रदेशस्तरीय “छत्तीसगढ़ उद्यमी सम्मेलन एवं वार्षिक बैठक” का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन का उद्देश्य पूरे प्रदेश के उद्यमियों को एक मंच पर एकत्र कर संगठनात्मक सशक्तिकरण, नवाचार, एवं भविष्य की रणनीतियों पर विचार-विमर्श करना है। कार्यक्रम में माननीय उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में तथा चेयरमैन CSIDC श्री राजीव अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश चंद जी विशेष अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उद्यमियों को मार्गदर्शन देंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10:30 बजे होगी, जिसमें प्रदेश एवं इकाई वृत्त प्रस्तुतियां एवं संगठनात्मक चर्चाएं होंगी। दोपहर 1:30 से 2:30 तक भोजनावकाश के बाद, 2:30 से 5:30 तक उद्यमी सम्मेलन का आयोजन होगा। अंत में शाम 5:30 से 6:30 तक प्रदेश की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा, हाई टी और समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।

यह सम्मेलन न केवल उद्यमियों के बीच नेटवर्किंग का अवसर प्रदान करेगा, बल्कि उद्योग क्षेत्र में आ रही चुनौतियों, संभावनाओं और योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंघानिया, महासचिव सीपी दुबे एवं कोषाध्यक्ष दीपक उपाध्याय प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।