You are currently viewing मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से छग सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से छग सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों की सौजन्य मुलाकात

  • छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मदिवस 19 फरवरी को स्वराज दिवस घोषित करने की मांग

रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी स्थित निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री साय से छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मदिवस 19 फरवरी को प्रदेश में “स्वराज दिवस” के रूप में घोषित करने की माँग संबंधित करीब 5 हजार लोगो के हस्ताक्षर सहित आवेदन सौंपे है।

पदाधिकारियों ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज भारत के महान योद्धा और स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं। उन्होंने मुगल साम्राज्य के खिलाफ लड़कर हिन्द स्वराज की स्थापना की तथा भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। शिवाजी महाराज केवल एक योद्धा ही नहीं थे, बल्कि एक महान प्रशासक और विजनरी भी थे। उन्होंने एक मजबूत और स्वतंत्र भारत का सपना देखा था। श्री शिवाजी महाराज हमारे लिए हमेशा ही प्रेरणास्रोत हैं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के अध्यक्ष डॉ कुलदीप सोलंकी, शिक्षाविद श्री संजय जोशी, महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष श्री अजय काले,श्री सुबोध टोले सहित अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहें।