You are currently viewing जलसंकट से जूझ रहे कपसदा गांव को मिली बड़ी राहत, फॉर्च्यून टीएमटी से मिला नया पानी टैंकर

जलसंकट से जूझ रहे कपसदा गांव को मिली बड़ी राहत, फॉर्च्यून टीएमटी से मिला नया पानी टैंकर

धरसीवां। क्षेत्र में बढ़ती गर्मी और गहराते जलसंकट के बीच ग्राम कपसदा के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। गांव में लंबे समय से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई थी, जिससे आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत की पहल पर फॉर्च्यून टीएमटी ने अपने सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत पंचायत को एक नया पानी टैंकर उपलब्ध कराया।

नए पानी टैंकर के माध्यम से अब गांव के आश्रित मोहल्लों एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक साफ पेयजल आसानी से पहुंचाया जा सकेगा। ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ जलसंकट भी गहरा गया था, ऐसे में यह टैंकर गांव के लिए राहत साबित होगा।

ग्राम पंचायत द्वारा कंपनी प्रबंधन से सकारात्मक चर्चा किए जाने के बाद फॉर्च्यून टीएमटी ने तत्परता दिखाते हुए टैंकर उपलब्ध कराया। पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि अब गांव के उन क्षेत्रों तक भी नियमित रूप से पानी पहुंचाया जाएगा, जहां पानी की सबसे अधिक किल्लत है।

इस अवसर पर फॉर्च्यून मैटेलिक कंपनी की ओर से सीईओ राजेश गौर एवं मैनेजर विक्रम तांबोली उपस्थित रहे। वहीं ग्राम पंचायत की ओर से सरपंच वीणा धनसिंह साहू, उपसरपंच संतोष निषाद, विधायक प्रतिनिधि सरस्वती साहू, सचिव हरीश बघेल, पंच गोविंद साहू, मनहरण धीवर, प्रेमचंद साहू, गायत्री घीड़े, गंगा साहू एवं दौलत साहू सहित बड़ी संख्या में पंचगण और ग्रामीएणजन मौजूद रहे।