You are currently viewing पहली बार नौकरी करने वालों के लिए खुशखबरी, मिलेंगे कैश इनसेंटिव!

पहली बार नौकरी करने वालों के लिए खुशखबरी, मिलेंगे कैश इनसेंटिव!

ELI स्कीम 2025 के तहत पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं को सरकार 15,000 रुपए तक की प्रोत्साहन राशि देगी. यह स्कीम 1 अगस्त 2025 से लागू होगी. कंपनियों को भी नई भर्तियों पर सरकार से सहयोग मिलेगा. आवेदन के लिए कोई विशेष योग्यता नहीं है.

बेरोजगारी से जूझ रहे युवाओं के लिए केंद्र सरकार ने एक राहत भरी योजना शुरू की है. इस योजना का नाम है ELI स्कीम यानी Employment Linked Incentive Scheme. इसका मकसद है युवाओं को नौकरी दिलाना और कंपनियों को ज्यादा भर्ती के लिए प्रोत्साहित करना।