- 450 से अधिक कमर्शियल वाहन मालिक हुए शामिल।
- 72 वर्षों में टाटा मोटर्स और जायका ग्रुप का अटूट विश्वासः रोहित काले
- तीनों प्रमुख ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष और सदस्य हुए सम्मानित।
जगदलपुर। मध्य भारत के प्रतिष्ठित और विश्वसनीय ऑटोमोबाइल समूह जायका ऑटोमोबाइल्स एंड फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड (टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल डीलरशिप) द्वारा शुक्रवार 11 सितंबर को अपने नए शोरूम परिसर में एक भव्य मेंगा कस्टमर मीट एंड ग्रीट’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। शोरूम के उद्घाटन के एक महिने पूरे होने के उपलक्ष्य में सुबह 11.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक चले इस कार्यक्रम में 450 से अधिक कमर्शियल वाहन ग्राहक और 100 से अधिक कर्मचारी शामिल हुए। वरिष्ठ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम की शुरुआत जायका ग्रुप के डायरेक्टर श्री रोहित काले एवं उनके सुपुत्र श्री कौस्तुभ काले, सेल्स जी.एम. श्री सुशील त्रिपाठी, टाटा मोटर्स के स्टेट सर्विस हेड श्री कनिष्क सोनी, टी. एस. एम. श्री तन्मय जैजु, बस्तर परिवहन संघ के अध्यक्ष श्री प्रदीप पाठक और जय झारेश्वर परिवहन संघ के अध्यक्ष श्री बनमाली नाग द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन की गई।
शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियांः राष्ट्रगीत और ऐतिहासिक मधुर गीत ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा की गूंज के साथ कार्यक्रम ने रफ्तार पकड़ी। जायका ऑटोमोबाइल की महिला कर्मचारियों ने दक्षिण भारत और छत्तीसगढ़ के पारंपरिक नृत्यों की बेहद खूबसूरत प्रस्तुति दी। साथ ही, रायपुर से आए प्रसिद्ध गायक (जो कुमार सानू की आवाज और शैली के लिए आने आते हैं) और महिला गायिका ने अपनी सुरीली कला से उपस्थित सभी अतिथियों का दिल जीत लिया। पूरा प्रांगण तालियों की गडगडाहट से गूंज उठा।
72 वर्षों का अटूट विश्वास और सेवा का संकल्पः भारत में टाटा मोटर्स ने 1954 में कमर्शियल वाहनों का व्यवसाय शुरू किया था, और तभी से (1954) जायका ऑटोमोबाइल्स ने नागपुर व विदर्भ में इसकी डीलरशिप संभाली। साल 1955 में दुर्ग में डीलरशिप की शुरुआत हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जायका ग्रुप के डायरेक्टर श्री रोहित काले जी ने समूह की इस ऐतिहासिक सफलता का पूरा श्रेय पिछले 72 सालों से जुड़े ग्राहकी को दिया। उन्होंने दोहराया कि जगदलपुर के इस नए डीलरशिप में भी ‘ग्राहक सेवा और पूर्ण संतुष्टि” ही जायका ग्रुप का मूल मंत्र रहेगा।
परिवहन संघों का सम्मानः कार्यक्रम के दौरान श्री रोहित काले जी ने बस्तर परिवहन संघ के अध्यक्ष, जय झारेश्वर पारिवहन संघ के अध्यक्ष और उपस्थित माननीय सदस्यों का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। श्री रोहित जी ने बचेली ट्रांसपोर्ट ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मनोज सिंह और सदस्यों का भी आभार व्यक्त किया।