You are currently viewing नेशनल चिकन डे पर होटल एरिना रायपुर में पोल्ट्री उद्योग की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित

नेशनल चिकन डे पर होटल एरिना रायपुर में पोल्ट्री उद्योग की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित

  • नेशनल चिकन डे पर हुआ सेलिब्रेशन, विशेषज्ञों ने गिनाए चिकन के पौष्टिक गुण, संतुलित आहार में शामिल करने पर दिया जोर

रायपुर। नेशनल चिकन डे पर होटल एरिना में पोल्ट्री उद्योग की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ इंटीग्रेशन कंपनी और ब्रॉयलर फार्मर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में इंडस्ट्री की ग्रोथ और संभावनाओं पर परिचर्चा की गई। साथ ही चिकन की पौष्टिकता, स्वास्थ्य में इसकी भूमिका और संतुलित आहार में इसके महत्व पर भी चर्चा की गई।

चिकित्सा एवं पोषण विशेषज्ञों ने बताया कि चिकन उच्च गुणवत्ता वाले लीन प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। संतुलित मात्रा में चिकन का सेवन ऊर्जा उत्पादन, नर्वस सिस्टम और इम्यूनिटी को बेहतर बनाए रखने में सहायक हो सकता है। कार्यक्रम में वरिष्ठ पोल्ट्री विशेषज्ञ डॉ. मनोज शुक्ला, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुलभ चंद्राकर, ब्रॉयलर ब्रीडर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय ब्रहांकर, ब्रॉयलर फार्मिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद चंद्राकर ने विचार साझा किए।

कार्यक्रम में भारतीय पोल्ट्री उद्योग के जनक स्वर्गीय पद्मश्री डॉ. बीवी राव के योगदान को याद किया गया। आयोजकों ने बताया कि नेशनल चिकन डे पर प्रदेश में विशेष गतिविधि भी रखी गई थी। इसके तहत 100 रुपए से अधिक की खरीदारी पर ग्राहकों को 100 ग्राम चिकन व्यंजन चखने का मौका दिया गया।