You are currently viewing रायपुर प्रेस क्लब चुनाव में ऐतिहासिक जीत के साथ अब की पारी ‘संगवारी’

रायपुर प्रेस क्लब चुनाव में ऐतिहासिक जीत के साथ अब की पारी ‘संगवारी’

  • मोहन तिवारी अध्यक्ष, गौरव शर्मा महासचिव (संगवारी पैनल), दिलीप साहू उपाध्यक्ष (संकल्प पैनल),, दिनेश यदु कोषाध्यक्ष, निवेदिता साहू (संगवारी पैनल) व भूपेश जागंड़े संयुक्त सचिव (परिवर्तन पैनल)

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब के चुनाव में  ‘संगवारी’ पैनल की ऐतिहासिक जीत का दबदबा रहा। संगवारी पैनल के मोहन तिवारी ने अध्यक्ष एवं गौरव शर्मा ने महासचिव पद के लिए बाजी मार ली। उपाध्यक्ष दिलीप साहू (संकल्प पैनल), कोषाध्यक्ष दिनेश यदु तथा संयुक्त सचिव श्रीमती निवेदिता साहू (संगवारी पैनल) व भूपेश जांगड़े (परिवर्तन पैनल) निर्वाचित हुए। अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष व एक संयुक्त सचिव का पद संगवारी पैनल के खाते में गया जिसका सभी ने श्रेय संदीप पुराणिक के संरक्षण को दिया।

उल्लेखनीय है कि रायपुर प्रेस क्लब में विभिन्न गुटों के बीच जो लंबे समय तक खींचतान मची रही उसी का नतीजा रहा चुनाव कराने में इस बार प्रशासन की भूमिका रही। मतदान सुबह 8 से शाम 4 बजे तक चला। प्रेस क्लब चुनाव को लेकर मतदाताओं में इस बार जमकर उत्साह दिखा। दोपहर में वोट डालने वालों की काफी लंबी कतार थी। अध्यक्ष पद पर मोहन तिवारी ने अपने निकटतम प्रतिव्दंदी प्रफुल्ल ठाकुर (संकल्प पैनल) को 137 मतों से शिकस्त दी। मोहन को 268 एवं प्रफुल्ल को 131 मत मिले। महासचिव पद के लिए गौरव शर्मा ने संदीप शुक्ला को 41 मतों से शिकस्त दी। गौरव शर्मा को 192 एवं संदीप शुक्ला को 151 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर विजयी रहे दिलीप साहू को 121 वोट मिले, जबकि भोलाराम सिन्हा को 118 व राजेश सोनकर 117 मत पाकर बहुत ही कम से हारे।