रायपुर। देश के प्रति समर्पित एवं छत्तीसगढ़ से गहरा नाता रखने वाले उद्योगपति नवीन जिंदल कांग्रेस के पूर्व सांसद और उद्योगपति बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बीते कल रविवार को नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में जाकर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने नवीन जिंदल का बीजेपी में आने पर स्वागत किया। चर्चा है कि बीजेपी उन्हें कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से टिकट दे सकती है। नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र से टिकट दिए जाने की चर्चा काफी दिनों से चल रही थी। देश के दिग्गज उद्योगपति नवीन जिंदल कांग्रेस के टिकट पर कुरुक्षेत्र से लगातार दो बार सांसद रहे हैं। नवीन जिंदल पेशेवर खिलाड़ी भी रहे हैं। उन्हें राष्टीय ध्वज तिरंगा फहराने का अधिकार सभी देशवासियों को दिलाने के लिए याद किया जाता है। बीजेपी में शामिल होने से पहले नवीन जिंदल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा- “मैंने 10 वर्ष कांग्रेस पार्टी के कुरुक्षेत्र के सांसद के रूप में संसद में प्रतिनिधित्व किया। मैं कांग्रेस नेतृत्व और तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का धन्यवाद करता हूं। आज मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं”।