You are currently viewing राजधानी में मुख्यमंत्री साय की चुनावी जन आशीर्वाद यात्रा आज

राजधानी में मुख्यमंत्री साय की चुनावी जन आशीर्वाद यात्रा आज

सीएम साहब थोड़ा समय का ध्यान रख के शाम 5 बजे बंद हो जाएगा चुनावी शोरगुल : यूव्हीआर 

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव का शोरगुल आज सोमवार की शाम 5 बजे थम जाएगा। अंतिम दिन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री साय की चुनावी जन आशीर्वाद यात्रा निकली जाएगी। इसमें पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव रैली का नेतृत्व करेंगे। इस जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सैकड़ों मोटरसाइकिल में रैली की अगुवाई महिला मोर्चा और युवा मोर्चा करेंगे। जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत दोपहर 2 बजे जयस्तंभ चौक से शहीद वीर नारायण की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ होगी। यह यात्रा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से होते हुए नेताजी चौक कटोरा तालाब पहुंचेगी।