You are currently viewing 3 हजार से अधिक पदों के लिए आवेदन शुरू, 4 मई तक मौका

3 हजार से अधिक पदों के लिए आवेदन शुरू, 4 मई तक मौका

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने फेज 14 भर्ती 2026 के तहत 3003 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार 4 मई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 5 मई रखी गई है, जबकि 11 से 13 मई तक फॉर्म में सुधार किया जा सकेगा। रिक्तियों में सामान्य के 1534, ओबीसी के 667, एससी के 346, ईडब्ल्यूएस के 271 और एसटी के 185 पद शामिल हैं।
पात्रता :-योग्यता: 10वीं, 12वीं पास और ग्रेजुएट उम्मीदवार पदानुसार आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा: न्यूनतम 18 और अधिकतम 25-30 वर्ष। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।
वेतनः 7वें वेतन आयोग के तहत पे लेवल 1 से 7 (मूल वेतन लगभग 5,200-34,800 रुपए) के साथ एचआरए व अन्य भत्ते।

चयन प्रक्रिया :- पहले चरण में कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा जून में होने की संभावना है। वहीं कुछ विशेष पदों के लिए कौशल परीक्षण लिया जाएगा। अगले चरण में दस्तावेजों का सत्यापन और आवश्यकता होने पर चिकित्सा परीक्षण भी होगा।

आवेदन शुल्कः सामान्य और ओबीसी वर्ग को मात्र 100 रुपए का ऑनलाइन भुगतान करना होगा, जबकि महिला, एससी, एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिकों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है।