- पूर्व डीआरडीओ प्रमुख डॉ. जी. सतीश रेड्डी ने छात्रों का किया मार्गदर्शन
- डीआरडीओ के पूर्व अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के सदस्य ने ड्रोन तकनीक, एआई और रक्षा क्षेत्र में करियर के नए अवसरों पर दी महत्वपूर्ण जानकारी, 75 से अधिक विद्यार्थी रहे मौजूद।
रायपुर। NAAC Grade A+ प्राप्त प्रतिष्ठित मैट्स यूनिवर्सिटी में 12 सितंबर को “विकसित भारत के लिए प्रेरक नेतृत्व” (Inspiring Leaders for a Viksit Bharat) विषय पर एक विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम एवं वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के पूर्व अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के सदस्य डॉ. जी. सतीश रेड्डी मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में 75 से अधिक विद्यार्थियों, विभागाध्यक्षों और प्राध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
युवाओं को वैज्ञानिक और तकनीकी क्षेत्रों में आगे बढ़ने का आह्वान अपने संबोधन में डॉ. जी. सतीश रेड्डी ने राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाने में युवाओं और आधुनिक विज्ञान की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने रक्षा अनुसंधान, अंतरिक्ष विज्ञान और अत्याधुनिक तकनीकों में उभरते करियर के अवसरों के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञान और तकनीक के तीव्र विकास पर बात करते हुए डॉ. रेड्डी ने ड्रोन टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और स्वायत्त रक्षा प्रणालियों (Autonomous Systems) के बढ़ते महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने रक्षा निर्माण, राष्ट्रीय अनुसंधान प्रयोगशालाओं और डीप-टेक स्टार्टअप्स में युवाओं के लिए बढ़ रहे रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को इन उभरते क्षेत्रों में कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि स्वदेशी ड्रोन और एयरोस्पेस क्षेत्र आने वाले समय में युवाओं के लिए करियर वृद्धि और रोजगार का एक बड़ा जरिया बनेंगे।
“भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की यात्रा हमारे युवा वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के तकनीकी नवाचारों पर निर्भर करती है। आज रक्षा तकनीक और वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। विद्यार्थियों को जिज्ञासा, नवाचार की सोच और आत्मनिर्भरता के संकल्प के साथ आगे बढ़ना चाहिए।” डॉ. जी. सतीश रेड्डी (पूर्व अध्यक्ष, DRDO)
विश्वविद्यालय नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति
यह कार्यक्रम मैट्स यूनिवर्सिटी प्रबंधन के मार्गदर्शन और नेतृत्व में सफलता पूर्वक आयोजित हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रमुख पदाधिकारी श्री गजराज पगारिया, कुलाधिपति , श्री प्रियेश पगारिया, महानिदेशक, डॉ. के. पी. यादव, कुलपति, श्री गोकुलानंद पांडा, कुलसचिव,
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. के. पी. यादव ने मुख्य अतिथि डॉ. रेड्डी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैट्स यूनिवर्सिटी अपने विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शोध सुविधाएं, बहुविषयक शिक्षा और उद्योग-उन्मुख माहौल प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।