You are currently viewing वैश्विक तनाव बढ़ा: ईरान ने Google-Apple सहित 18 कंपनियों को दी धमकी, अमेरिका अलर्ट मोड में

वैश्विक तनाव बढ़ा: ईरान ने Google-Apple सहित 18 कंपनियों को दी धमकी, अमेरिका अलर्ट मोड में

18 वैश्विक कंपनियां निशाने पर

IRGC ने एक बयान जारी कर 18 बड़ी कंपनियों को चेतावनी दी है कि वे 1 अप्रैल को रात 8 बजे (स्थानीय समय) से संभावित हमलों के लिए तैयार रहें। जिन कंपनियों का नाम लिया गया है, उनमें GoogleAppleMicrosoftMetaIntelOracleTeslaBoeing सहित अन्य दिग्गज शामिल हैं। ईरान का आरोप है कि ये कंपनियां उसके खिलाफ “आतंकवादी गतिविधियों” में शामिल हैं, हालांकि इस दावे के समर्थन में कोई ठोस सबूत सार्वजनिक नहीं किया गया है।

 अमेरिका का जवाब: “हर हमले का देंगे मुंहतोड़ जवाब”

अमेरिकी प्रशासन ने साफ किया है कि उसकी सेना किसी भी संभावित हमले को रोकने के लिए पूरी तरह तैयार है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के अनुसार,
“अमेरिकी सेना पहले भी ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों को काफी हद तक विफल कर चुकी है और आगे भी हर खतरे का जवाब देने में सक्षम है।”

 ट्रंप का बयान: 2-3 सप्ताह में खत्म हो सकता है ऑपरेशन

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने संकेत दिए हैं कि ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई जल्द समाप्त हो सकती है। उन्होंने कहा,
“हम जल्द ही निकल रहे हैं, यह प्रक्रिया दो से तीन सप्ताह में पूरी हो सकती है।”

वहीं, रक्षा मंत्री पेटे हेगसेथ ने कहा कि अमेरिका युद्ध खत्म करने के लिए कूटनीतिक समाधान चाहता है और ईरान से समझौते की कोशिश जारी है।

 बातचीत के संकेत, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि दोनों देशों के बीच संदेशों का आदान-प्रदान जारी है और “फिनिश लाइन” नजर आ रही है। हालांकि