रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रोहिणीपुरम निवासी राजीव लोचन श्रीवास्तव को केंद्र सरकार ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। शाश्वत हिंदू जागृति के राष्ट्रीय संयोजक श्रीवास्तव को लौह और इस्पात मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले ‘स्टील उपभोक्ता फोरम’ के स्टील एडवाइजरी बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही उन्हें ‘Iron and Steel Assessment Rating Board’ का राष्ट्रीय डायरेक्टर भी नियुक्त किया गया है।यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। केंद्र सरकार की तरफ से उन्हें अगले तीन वर्षों के लिए इस महत्वपूर्ण पद पर कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी इस नियुक्ति से स्थानीय समर्थकों और उद्योग जगत में हर्ष का माहौल है।
राजधानी के राजीव लोचन श्रीवास्तव केंद्र सरकार के स्टील एडवाइजरी बोर्ड में राष्ट्रीय डायरेक्टर नियुक्त
- Post author:uvrnews
- Post published:May 14, 2026
- Post category:उद्योग / उद्योग-समाचार / देश-विदेश
Read more articles
You Might Also Like
छत्तीसगढ़ प्रदेश रायफल संघ ने शूटिंग के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान रचने परमपाल को दी बधाई
प्रदेश में खनिज अधारित नए उद्योगों की स्थापना के लिए विद्यमान विभिन्न खनिजों का सतत् एवं व्यवस्थित तरीके से अन्वेषण की अवश्यकता : पी दयानंद