रायपुर। सारडा एनर्जी एंड मिनिरल्स लिमिटेड के स्पंज आयरन डिविजन, सिलतरा में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। असिस्टेंट डायरेक्टर, हेल्थ एंड सेफ्टी विवेक चेलकर के मार्गदर्शन में यह अभ्यास सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। परिकल्पित स्थिति में ट्रांसफर चूट के संचालन के दौरान धमाका हुआ और आग लग गई, जिसमें तीन कर्मचारी झुलस गए। संयंत्र की इमरजेंसी टीम द्वारा घायलों को रेस्क्यू कर चिकित्सीय सहायता दी गई और फायर टीम ने आग पर काबू पाया। कार्यक्रम का संचालन सुरक्षा विभाग प्रमुख अमित मिश्रा ने किया। इस अवसर पर संयंत्र प्रमुख मनोज शाह, एचआर प्रमुख विवेक चौधरी, स्पंज आयरन डिविजन प्रमुख संजय द्विवेदी और मेंटेनेंस प्रमुख मनीष पंड्या मंचासीन रहे। श्री चेलकर ने मॉक ड्रिल की सराहना करते हुए इसे नियमित रूप से आयोजित करने की सलाह दी। कार्यक्रम में लगभग 150 लोगों ने भाग लिया।
Oplus_131072
सारडा एनर्जी एंड मिनिरल्स लिमिटेड में मॉक ड्रिल
- Post author:uvrnews
- Post published:October 13, 2025
- Post category:प्रदेश / उद्योग / उद्योग-समाचार
Read more articles
You Might Also Like
भूपेश कैबिनेट मंत्रियों के विभागों में बड़ा बदलाव, उप मुख्यमंत्री सिंहदेव को ऊर्जा, ताम्रध्वज को मिला कृषि, जाने और बाकी मंत्रियों को कौन सा पद
“पुरस्कार विजेता शोध प्रस्ताव लिखने की मुख्य विशेषताएँ” विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का मैट्स विश्वविद्यालय में आयोजन