You are currently viewing “हारे का सहारा” के जयघोष से गूंजा पंडाल, भजन संध्या में छाया श्याम रंग गूंज उठा विशाल विकास प्रांगण

“हारे का सहारा” के जयघोष से गूंजा पंडाल, भजन संध्या में छाया श्याम रंग गूंज उठा विशाल विकास प्रांगण

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा की भव्य ज्योति प्रज्वलन और आरती के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने फूलों की होली, इत्र वर्षा और आकर्षक झांकियों के माध्यम से भक्ति का अनुपम दृश्य प्रस्तुत किया। जैसे ही मंच से लोकप्रिय भजन “सृष्टि को नाच नचा दिया” गूंजा, भक्तजन अपने स्थान पर झूम उठे। ढोल-नगाड़ों और संगीत की मधुर धुनों के साथ पूरा परिसर नृत्यमय हो गया।­“हारे का सहारा” के जयघोष से गूंजा पंडाल, भजन संध्या में छाया श्याम रंग गूंज उठा विशाल विकास प्रांगण IMG20260213223545 1“हारे का सहारा” के जयघोष से गूंजा पंडाल, भजन संध्या में छाया श्याम रंग गूंज उठा विशाल विकास प्रांगण IMG20260213205023

भजन संध्या में आमंत्रित मनोज शर्मा एवं संगी गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक श्याम भजन प्रस्तुत किए। “खाटू वाला मेरा यार है”, “श्याम तेरी बंसी पुकारे” जैसे भजनों पर श्रद्धालुओं ने तालियों और जयकारों से उत्साह व्यक्त किया। महिलाओं, युवाओं और बच्चों की सहभागिता ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।

विशाल विकास समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंग एवं पदाधिकारियों ने बताया कि इस तरह के आध्यात्मिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में भक्ति, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। समिति ने सभी सहयोगकर्ताओं और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। मध्यरात चले इस भक्ति आयोजन में प्रसादी वितरण और भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की गई । एकादशी की इस पावन संध्या पर श्याम बाबा की कृपा और भजनों की रसधार ने सभी को भाव-विभोर कर दिया।