You are currently viewing सीआईआई का नवाचार- उद्यमिता को बढ़ावा देने स्टार्टअप कनेक्ट 2026 का ऐतिहासिक आयोजन

सीआईआई का नवाचार- उद्यमिता को बढ़ावा देने स्टार्टअप कनेक्ट 2026 का ऐतिहासिक आयोजन

रायपुर। कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज (CII) छत्तीसगढ़ द्वारा आई हब छत्तीसगढ़, यंग इंडियंस रायपुर, सीएसआईडीसी, डिस्ट्रोनिक्स और आईटीएम यूनिवर्सिटी के सहयोग से शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सेजबहार में सीआईआई स्टार्टअप कनेक्ट 2026 का ऐतिहासिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से 100 से अधिक स्टार्टअप्स, उद्योग प्रतिनिधियों, निवेशकों, मेंटर्स और शिक्षाविदों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की उपस्थिति में सीएसआईडीसी के प्रबंध संचालक विश्वेश कुमार, सीआईआई छत्तीसगढ़ काउंसिल के अध्यक्ष बजरंग गोयल, डिस्ट्रोनिक्स के सह-संस्थापक रोहित सरकार, इंडियंस रायपुर के चेयरमैन पंकज सोमानी ने स्टार्टअप, उद्योग, शिक्षण संस्थानों और सरकार के बीच समन्वय पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि गुरु खुशवंत साहेब ने युवा उद्यमियों एवं स्टार्टअप एंटरप्रेन्योर्स को संबोधित कर नवाचार, आत्मनिर्भरता और रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और साथ ही जानकारी दी कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार स्टार्टअप संस्कृति को मजबूत करने, नवाचार को प्रोत्साहन देने व युवाओं को स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है। युवा शक्ति के नवाचार और उद्यमिता से ही विकसित छत्तीसगढ़ एवं विकसित भारत का संकल्प साकार होगा।